ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नवरात्रि के पहले दिन तांड़व : इस देवी मंदिर में लगा था लाशों का ढेर,

शारदीय नवरात्रि शुरु हो गई है। देवी माता के मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है जो पूरे दस दिन चलने वाला है। लेकिन इन सबके बीच बात उस दिन की जो आज से सोलह साल पहले आया था, शारदीय नवरात्रि के पहले ही दिन मौत ने जो तांड़व मचाया था वह आज भी अनसुलझा है कि आखिर वो सब क्यों हुआ था। देवी को किस बात पर क्रोध आया था और क्यों लाशों के ढेर लग गए थे। यह हादसा जोधपुर में हुआ था।

मेहरानगढ़ किला के चामुंडा मंदिर में हुई थी त्रासदी

जोधपुर का मेहरानगढ़ किला अपनी ऐतिहासिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन 224 श्रद्धालुओं की मौत की एक घटना ने इसे एक त्रासदी का गवाह बना दिया। यह हादसा 30 सितंबर 2008 नवरात्रि के पहले दिन, सुबह दर्शन के समय हुआ, जब हजारों श्रद्धालु चामुंडा मंदिर की ओर दौड़ पड़े। संकरी ढलान पर भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

लाशों का अंबार देख पुलिस और डॉक्टर भी हैरान थे

इस घटना के समय, श्रद्धालुओं में युवा वर्ग का बड़ा हिस्सा शामिल था जिनकी उम्र 16 से 25 वर्ष के बीच थी। जब शवों को निकाला गया, तब वे सभी खड़े मिले, जो इस बात का संकेत है कि भागदौड़ और घुटन के कारण उनकी जान गई। अस्पतालों में लाशों का अंबार लग गया और यह एक दुःखद मंजर बन गया।

आज तक यह मामला अनसुलझी पहेली बना है

इस हादसे के बाद न्यायिक जांच के लिए जस्टिस जसराज चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया। आयोग ने सिफारिश की कि मंदिर के अलसुबह दर्शन बंद किए जाएं, जिसे बाद में लागू किया गया। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी सेवाओं का इंतजाम भी किया गया। हालांकि, घटना के बाद से कई सरकारें आईं, जांच चलती रहीं, लेकिन आज तक यह मामला अनसुलझी पहेली बना हुआ है। मौतें क्यों हुई, भगदड़ किस कारण मची, वह क्या अफवाह थी…..? इन सब सवालों का जवाब नहीं मिल सका है। हालात अब सामान्य हो चले हैं, लेकिन मेहरानगढ़ की यह त्रासदी आज भी श्रद्धालुओं के मन में खौफ भर देती है

Scroll to Top