ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नवाब मलिक ने स्वास्थ्य आधार पर मांगी अंतरिम जमानत

मुंबई (मानवीय सोच)  धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये गये महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम अधिनियम) अदालत से स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया। मलिक (62) ने इससे पहले अदालत से कहा था कि वह गुर्दे (किडनी) की बीमारी के कारण अस्वस्थ हैं और उनके पैरों में भी सूजन आ गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मलिक इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें ईडी ने भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम तथा उसके गुर्गों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में 23 फरवरी को धन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था। मलिक के वकील तारिक सैयद ने अंतरिम जमानत के लिए अर्जी विशेष न्यायाधीश आरएन रोकड़े की अदालत में दी है और इस पर सोमवार को सुनवाई होने की उम्मीद है। ईडी का यह मामला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा हाल में दाऊद और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले पर आधारित है। एनआईए ने गैर कानूनी गतविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।

Scroll to Top