ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नाबालिग बेटी की गला दबाकर की हत्या, पिता ने शव के साथ किया रेप

गुना  (मानवीय सोच) एक विकलांग पिता की अपनी ही 14 साल की बेटी पर नीयत खराब हो गई. वह एक दिन उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया और रेप की कोशिश की. विरोध करने पर बेटी की हत्या कर दी और फिर शव के साथ रेप किया. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ये घटना मध्य प्रदेश के गुना जिले की है. बेहद अमानवीय और हैवानियत से भरे इस मामले में पुलिस ने कलयुगी पिता दिलीप सिंह भील को गिरफ्तार कर लिया.

14 वर्षीय बेटी पर ही आरोपी की नीयत खराब 

आरोपी पिता ने बताया कि वो अपनी ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था. खुद की 14 वर्षीय बेटी पर ही आरोपी की नीयत खराब थी. आरोपी पिता ने अपनी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं मानी तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की.

गला दबाकर की हत्या 

बेटी नहीं मानी तो पिता दिलीप सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद भी जब पिता का दिल नहीं दहला तो उसने बेटी के शव के साथ दुष्कर्म किया.

बेरोजगारी के चलते ससुराल में ही रहता था आरोपी 

आरोपी पिता दिलीप सिंह इस बात को लेकर कुंठित था कि वो विकलांग है. साथ ही बेरोजगारी के चलते अपनी ससुराल में ही रहता था. दिलीप सिंह भील ने अपनी ही बेटी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं.

बार-बार बदल रहा था बयान 

दिल दहला देने वाली इस घटना से पुलिस पर भी दबाव था. पुलिस ने बारीकी से मामले की जांच की तो खुलासा हो सका.  हालांकि विवेचना के दौरान जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बार-बार अपने बयान बदलकर पुलिस को परेशानी में डाल दिया. आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

 

Scroll to Top