आगरा : (मानवीय सोच) निकाह के 2 घंटे बाद ही दूल्हे ने तलाक दे दिया। दहेज में कार और ज्यादा जेवर न मिलने पर उसने दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान लड़के के परिवार वाले भी उसका साथ देते रहे। वहीं, लड़की के घर वाले मिन्नते मांगते रहे, लेकिन वह नहीं माने। करीब 2 घंटे तक ये विवाद चलता रहा। इसके बाद दूल्हा तीन तलाक बोलकर चला गया। लड़की पक्ष ने ताजगंज थाने में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
निकाह के बाद सुबह 4 बजे शुरू हुआ हंगामा
ढोलीखार, मंटोला निवासी दुल्हन के भाई कामरान वारसी ने बताया, ‘बुधवार रात को ताजनगरी के प्रियांशु गार्डन में 2 बहनों की शादी थी। बहन गौरी का निकाह हो गया था। वह विदा हो गई। इसके बाद दूसरी बहन डॉली का निकाह आसिफ के साथ तड़के 4 बजे के करीब हुआ। शादी में बहनों को गृहस्थी का सामान, जेवरात, कैश दिया गया।
