ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# निजी वाहन से स्कूल नहीं जा सकेंगे छात्र, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

बरेली : (मानवीय सोच) मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को स्कूली वाहनों को लेकर बैठक हुई। जिसमें मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत जिलों के लिए आदेश जारी किया गया है। कहा गया है कि सभी जिलों में स्कूल या अनुबंध पर ही वाहन संचालित हो सकेंगे। यह भी कहा गया कि छात्र निजी वाहनों से स्कूल नहीं जा सकेंगे।  

मंडलायुक्त ने सभी बीएसए को निर्देश दिए कि कोई भी छात्र विद्यालय परिसर में स्कूटी न लाए। उन्होंने कहा कि मंडल के समस्त स्कूलों में केवल स्कूल या अनुबंध पर ही वाहन संचालित होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निजी वैनों को बंद किया जाए। इसके लिए परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई करें। 

उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों को नोटिस भेजा जाए। छात्र संख्या के हिसाब से वाहन अनुबंधित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। अभिभावकों को भी इसके लिए जागरूक किया जाए। स्कूलों द्वारा सभी अभिभावकों को इस संबंध में बताया जाए कि गैर अनुबंधित वाहनों से अपने बच्चे को स्कूल न भेजें। मंडलायुक्त ने बिना फिटनेस वाले वाहनों की जांच के भी निर्देश दिए। 

Scroll to Top