ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# निष्ठा हत्याकांड में खुलासा : वारदात को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की थी

लखनऊ : (मानवीय सोच) हरदोई निवासी बीबीडी की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी (23) हत्याकांड में अवैध पिस्टल ठिकाने लगाने वाला आरोपी इंजीनियरिंग छात्र आदित्य शुक्ला शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात कुबूली है। उधर, पुलिस ने पिस्टल मुहैया कराने वाले जेल में बंद शातिर आसिफ को आरोपी बनाया है। पुलिस जल्द ही कोर्ट से अनुमति लेकर उससे पूछताछ करेगी। उसके साथी अखंड प्रताप सिंह की भी भूमिका जांची जा रही है। उसकी भी तलाश जारी है। सुबूत मिले तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।

हरदोई निवासी निष्ठा त्रिपाठी बीबीडी से बीकॉम थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। 20 सितंबर की रात वह चिनहट स्थित दयाल रेजीडेंसी में मूलरूप से बलिया निवासी अपने दोस्त आदित्य देव पाठक के घर गई थी। तड़के करीब साढ़े तीन बजे विवाद के बाद आदित्य ने निष्ठा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आदित्य देव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि वारदात के बाद आदित्य देव के साथी देवरिया निवासी आदित्य शुक्ला ने पिस्टल जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह के पास छिपा दी थी। 

Scroll to Top