ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों की ड्रोन से होगी निगरानी

गोरखपुर : (मानवीय सोच) भारत-नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले संवेदनशील गांवों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सीमा से जुड़े गांवों में पुलिस को स्थानीय समितियों के साथ गांव में जाकर चौपाल लगाना होगा। वहां पैदल गश्त कर सुरक्षा जांचनी होगी। साथ ही हर सप्ताह एडिशनल एसपी व सीओ रैंक के अफसरों को भी गांव में जाना और की गई कार्रवाई की समीक्षा कर रिपोर्ट भेजनी होगी। इसे लेकर एडीजी अखिल कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत में दाखिल हो गई थी। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पिछले दिनों एडीजी ने बॉर्डर की सुरक्षा के लिए हर गांव में युवाओं और आम लोगों की सुरक्षा समितियां बनाई गई है। अब उसी की समीक्षा और गांव में पुलिस के दखल को बढ़ाने का एडीजी ने आदेश दिया है। इसके लिए एक रोस्टर भी तैयार कर भेजा है, जिसमें एक-एक बिंदु की रिपोर्ट तैयार करनी है।

Scroll to Top