गोरखपुर : (मानवीय सोच) भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस की जमीन पर भी भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। स्थानीय स्तर पर साठगांठ कर 40 लोगों ने कब्जा जमाया है। जमीन पर कोई मजार तो कोई मंदिर बनाकर अपना बताता है। कई लोग खेती भी कर रहे हैं। अब इस जमीन को खाली कराने के लिए एडीजी की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बीच बैठक होनी है। इसमें कब्जा हटाने की तिथि तय की जाएगी। फिर कब्जे को हटाकर वहां पर एसएसबी को स्थापित किया जाएगा
जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल की सीमा उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 570 किलोमीटर में फैली है। नोमेंस जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर प्रदेश सरकार ने एसएसबी के अधिकारियों से अतिक्रमणकारियों की सूची मांगी थी। एसएसबी की पड़ताल में सामने आया कि महराजगंज, बहराइच, श्रावस्ती व लखीमपुर खीरी में 21 स्थानों पर नोमेंस जमीन पर 40 लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।
