ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब में आगामी विधानसभा उपचुनाव की तारीख करें स्थगित

पंजाब में अगले महीने 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने यह मांग की है कि पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को 15 नंवबर को गुरु नानक देव की जयंती के मद्देनजर स्थगित करने का अनुरोध किया है। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि यह उत्सव यहां तीन दिन तक मनाया जाता है और यह 13 नवंबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का असर मतदान पर असर पड़ सकता है। पंजाब में चार विधानसभा सीट डेरा बाबा नानक, बरनाला, छब्बेवाल (सुरक्षित) और गिदड़बाहा में 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘जैसा कि देश को पता है कि पंजाब 15 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने की तैयारी कर रहा है। यह शुभ अवसर न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि हिंदुओं और अन्य धार्मिक समूहों के लिए भी अत्यंत महत्व रखता है, जो गुरु नानक देव जी को उनके शांति, समानता और आध्यात्मिक ज्ञान के सार्वभौमिक संदेश के लिए सर्वोच्च सम्मान देते हैं।” पंजाब में यह उत्सव तीन दिन तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 13 नवंबर को ‘अखंड पाठ’ (गुरु ग्रंथ साहिब का निरंतर पाठ) से होती है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राज्य और देश भर के हजारों गुरुद्वारों में आयोजित होने वाले इन पवित्र समारोहों में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं और इनमें व्यापक सामुदायिक भागीदारी होती है। लोग भी अपने घरों में इसी तरह के अनुष्ठान करते हैं, जिससे धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यापक भागीदारी होती है।”

Scroll to Top