ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार

चंडीगढ़  (मानवीय सोच) पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार हो गया है। सोमवार को यहां पांच नए मंत्रियों ने शपथ ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतिन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजभवन के सभागार में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। संविधान के मुताबिक पंजाब में मुख्यमंत्री को लेकर कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में पांच नए सदस्य जुड़ने के बाद यहां मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो गई है। यानी अभी तीन मंत्रियों की और गुंजाइश है।

सुनाम से विधायक अरोड़ा दो बार विधानसभा जा चुके हैं। उनके अलावा बाकी पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया। इन पांच मंत्रियों में से चार मालवा क्षेत्र के हैं और एक माझा रीजन का है। बता दें कि पिछले सप्ताह भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान संभवित मंत्रियों के नाम पर भी बातचीत हुई थी।

 

Scroll to Top