ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब में भी लागू होगा दिल्ली वाला फॉर्मूला

पंजाब  (मानवीय सोच)   मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यह ऐलान कि उनकी सरकार पंजाब में भी दिल्ली का शिक्षा मॉडल लागू करेगी, जहां सभी आर्थिक पृष्ठभूमि के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। मान अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने ‘दिल्ली मॉडल’ को समझने और पंजाब में इसे लागू करने के लिए राजधानी के स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूलों का दौरा किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ भगवंत मान दिल्ली के चिराग एंक्लेव स्थित एक सरकारी स्कूल में पहुंचे। मान ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में क्रांति की चर्चा पूरे देश में होती है। हम पंजाब में उसी मॉडल को लागू करेंगे, जहां अमीर या गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को एक साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। देश एक-दूसरे से सीखकर इस तरह प्रगति करेगा।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आइए, हम देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें।

पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ स्कूली शिक्षा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं, जो दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दिल्ली की व्यवस्था की जानकारी लेने आए हैं।

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में मिलने वाली सेवाओं से 95 प्रतिशत रोगी खुश : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राजधानी में आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक में आने वाले 95 फीसदी मरीज वहां दी जाने वाली सेवाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने पंजाब में अपने समकक्ष भगवंत मान को यहां एक आदर्श मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली सरकार का एक स्कूल भी दिखाया।

एक मोहल्ला क्लिनिक में मरीजों ने भगवंत मान को बताया कि किसी व्यक्ति को इन क्लीनिकों में डॉक्टर से मिलने और निर्धारित दवाएं लेने में औसतन सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है। केजरीवाल ने मान को बताया कि मोहल्ला क्लीनिक में आने वाले 95 प्रतिशत मरीज सेवाओं से खुश हैं। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राज्य से हो, इन स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त इलाज करवा सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली के सबसे पॉश इलाके- ग्रेटर कैलाश में दो मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं और इन केंद्रों पर बहुत सारे अमीर मरीज भी आते हैं। उनका कहना है कि उन्हें ऐसी देखभाल कहीं और नहीं मिलती।

Scroll to Top