उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पति ने छोटी सी बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की लाश को बाथरूम से बरामद किया। इस हत्याकांड की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नगमा मोबाइल का पासवर्ड बताने की जिद कर रही थी। इसी के चलते हुए विवाद के कारण उसने बीवी को मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या कर लाश को बाथरूम में छुपा दिया और फरार हो गया था। वह अलीगढ़ से दिल्ली की ट्रेन में बैठ गया और वहां पहुंचकर चार दिन स्टेशन पर ही गुजारे थे।
उसका शव बाथरूम में पड़ा है। ये सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वाकई शव बाथरूम में पड़ा मिला। नगमा के भाई वासिद ने पुलिस को बताया कि दोनों में शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ दिन बाद नगमा को अपने पति मेहराज पर शक होने लगा। इस कारण वह अपने पति से उसके मोबाइल का पासवर्ड मांग रही थी। लेकिन वह देने को तैयार नहीं था। इस कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें मेहराज ने नगमा की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
