ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पत्नी ने 20 लाख देकर हायर किए 5 शार्प शूटर

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) देश की राजधानी में एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को चौंका दिया है. दिल्ली के बेगमपुर इलाके में दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

8 साल से चल रहा था अवैध संबंध 

पुलिस के मुताबिक, मृतक प्रदीप की पत्नी सीमा का एक शख्स से पिछले 8 साल से अवैध संबंध चल रहा था. पति को इस बात की जानकारी लग गई तो उसने विरोध किया. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 5 सुपारी किलर हायर किए और सभी को 4 -4 लाख की सुपारी दी गई. इसके बाद सुपारी किलर ने दूध व्यापारी की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी.

खून से सनी हालत में लाश सड़क पर पड़ी मिली 

पुलिस के मुताबिक, 22 फरवरी को जानकारी मिली थी कि एक शख्स की लाश खून से सनी हालत में सड़क पर पड़ी हुई है. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जांच में पता चला की मृतक प्रदीप का दूध का कारोबार था, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया.

किराएदार रहा था प्रेमी 

पुलिस जांच में पता चला की मृतक प्रदीप की पत्नी सीमा का गौरव तेवतिया नाम के एक शख्स के साथ पिछले 8 साल से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा है. गौरव, सीमा का किरायेदार है जो हत्या के बाद से घर पर मौजूद नहीं है. पुलिस ने कॉल डिटेल्स खंगाली मृतक और सीमा और प्रदीप के रिश्तेदारों से लंबी पूछताछ की गई जिसमें पुलिस को काफी अहम जानकारी मिली.

पति कर रहा था अवैध संबंधों का विरोध 

इधर गौरव की लोकेशन नोएडा में मिली. पुलिस ने गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस ने सीमा को हिरासत ने लिया और गौरव और सीमा को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ की गई जिसमें दोनों ने खुलासा किया की दोनों के बीच 8 साल से अवैध संबंध था. पति को इस बात की जानकारी लग गई तो वो इसका विरोध करता था. लिहाजा सीमा और गौरव ने मिलकर प्रदीप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

4-4 लाख में हायर किए थे 5 शार्प शूटर 

गौरव ने 5 शूटर रिंकू, सौरभ, प्रशांत, प्रविंदर, विशन को हत्या करने की सुपारी दी. सभी को 4-4 लाख रुपये दिए गए. आरोपियों ने प्रदीप को उस वक्त गोली मारी जब वो मोटरसाकिल से जा रहा था. पुलिस ने सीमा और गौरव समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 2 बाइक, 2 तमंचे और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Scroll to Top