ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पब्जी खेलने से रोकते दादा को फंसाने के लिए पोते ने ऐसी खौफनाक घटना को दिया अंजाम

देवरिया   (मानवीय सोच)  एक बच्चे ने अपने दादा को सबको सिखाने के लिए ऐसी खौफनाक घटना को अंजाम दिया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। आरोप है कि दादा को फसाने के लिए पोते ने ट्यूशन पढ़ने आए बच्चे का मुंह फेविक्विक से चिपकाकर हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। ऐसा इसलिए ताकि दादा को पुलिस पकड़कर ले जाए और वो आराम से जिंदगी भर पबजी खेल सके। जानकारी के मुताबिक शिक्षक नरसिंह के पोते अरुण उर्फ गोलू को पबजी गेम खेलने की आदत थी और वो सारा दिन पबजी खेलता रहता था और कोई काम नहीं करता था। उसके दादा उसकी इस आदत से बहुत परेशान थे और उसे ऐसा ना करने को कहते थे।

नरसिंह विश्वकर्मा के पास गोरख यादव का 6 साल का  बेटा संस्कार यादव  ट्यूशन पढ़ने आता था। जानकारी के मुताबिक 6 जुलाई को संस्कार यादव घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिवार वालों ने नरसिंह विश्वकर्मा से पूछा तो उन्होंने कहा कि आज तो उनका बेटा ट्यूशन आया ही नहीं। गोरख यादव और उसके परिवार ने बच्चे की तलाश शुरू की।

इस बीच आरोपी गोलू ने बच्चे के बैग से एक पन्ना फाड़ा और उसमें पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए पुलिस में ना जाने की हिदातय के साथ धमकी भरी चिट्ठी लिखी और बच्चे के घर के सामने वाले खेत में फेंक दी। बच्चे की खोज के दौरान आरोपी ने ही खेत में पड़ी उस चिट्ठी की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

देर रात तक पुलिस ने मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की। इस दौरान जब गोलू से पूछताछ हुई तो वो पुलिस के सामने कुछ ही देर में टूट गया और आरोप कबूल कर लिए। उसके द्वारा बताए गई जगह से पुलिस ने बच्चे का शव बरामद तक पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस घटना से इलाके में तनाव है।

Scroll to Top