ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करना ,कितना खतरनाक साबित

नई दिल्ली(मानवीय सोच)मानवीसोचयदि आप भी पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते है तों ये खबर आपके लिए है। पब्लिक वाईफाई की मदद से आप बिना मोबाइल डाटा खर्च किए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पब्लिक वाईफाई सर्विस लेना आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है? जी हां, पब्लिक वाईफाई के जरिए हैकर्स बहुत आसानी से आपका फोन हैक कर सकते हैं। दरअसल, हैकर्स की नजर पब्लिक वाईफाई से कनेक्ट स्मार्टफोन पर होती है और वह आपका स्मार्टफोन हैक कर सकते हैं. जिसके बाद हैकर्स आपकी एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकते हैं। ऐसे में आपका निजी डाटा चोरी होने का डर बना रहा है।

कई बार हैकर्स वाईफाई को ओपन छोड़कर इसे बेट की तरह उपयोग करते हैं. जैसे ही आप बिना पासवर्ड के पब्लिक वाईफाई को फोन में कनेक्ट करते हैं तो हैकर्स आपके स्मार्टफोन का मैक एड्रेस और आईपी एड्रेस राउटर में दर्ज कर लेते हैं। जिसके बाद डाटा पैकेट्स के रूप में ट्रांसफर होता है और हैकर्स इन पैकेट्स को इंटरनसेप्ट करके आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। हैकर्स नेटवर्क स्निफिंग के माध्यम से विजिबज ट्रैफिक को आसानी से इंटरसेप्ट कर लेते हैं। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार उन राउटर को हैक करना सबसे आसान होता है जिनमें WEP सिक्योरिटी होती है। WEP आपको पुरोन राउटर्स में मिलेगी। लेकिन अब इसे डिफॉल्ट कर दिया गया है। जिसके बाद वाईफाई को हैक करना थोड़ा मुश्किल है। अगर आप भी पब्लिक वाईफाई का उपयोग करते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है

इन बातों का रखें खास ध्यान

पब्लिक वाईफाई का उपयोग करते समय सबसे पहले सभी शेयरिंग को बंद कर दें।

पब्लिक वाईफाई कनेक्ट करने से पहले यह जरूर पता करें कि किस नाम से वाईफाई सर्विस दी जा रही है।

गलती से भी ऑटोमैटिक वाईफाई कनेक्ट ना करें, बे​हतर होगा कि पब्लिक वाईफाई कनेक्ट करने से पहले चेक कर लें।

यदि पब्लिक वाईफाई का उपयोग करने के लिए आपने ईमेल आईडी दी है तो उसमें यूनिक पासवर्ड की ही इस्तेमाल करें।

पब्लिक वाईफाई का उपयोग करते समय कभी भी किसी प्रकार की ट्रांजेक्शन न करें। क्योंकि हैकर्स आपकी निजी जानकारी हैक कर सकते हैं।

Scroll to Top