ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

परीक्षा के बीच छात्रों का हंगामा, विधि विश्वविद्यालय के कई छात्र कोविड पॉजिटिव

लखनऊ   (मानवीय सोच)  डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की एंड टर्म परीक्षा सोमवार से छात्रों के हंगामे के बीच शुरू हुई। परीक्षा से पहले रविवार को छात्रों की आरटीपीसीआर टेस्ट कराई गई। जिसमें सोमवार को काफी संख्या में छात्र पॉजिटिव निकले। उनको लेकर छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा कराने मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ऑफलाइन परीक्षा कराने पर अड़ा हुआ है। दो साल बाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षाएं हो रही हैं।

परीक्षा से पहले लक्षण के आधार पर छात्रों का टेस्ट हुआ था। दो छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 140 छात्रों का टेस्ट कराया गया। जिसमें सोमवार को करीब 7 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि कई अन्य छात्र भी पॉजिटिव हैं। वही सोमवार से शुरू हुई ऑफलाइन परीक्षा का बहिष्कार करने को लेकर  छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

छात्रों ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विवि प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा। छात्रों का कहना है कि विवि के अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। छात्रों का कहना है कि कई छात्र कोविड आशंका के चलते अभिभावक के पास चले गए। सुबह जब परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें गेट पर रोक लिया गया। इस दौरान भी छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। वहीं विवि का कोई अधिकारी कहने से बच रहा है।

 

Scroll to Top