गोरखपुर : (मानवीय सोच) दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में पर्यटन दिवस की शुरूआत की। सीएम योगी बुधवार सुबह पहले जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर से बच्चों से भरी पर्यटक बस को कुशीनगर के लिए रवाना किया। यह बस बच्चों को कुशीनगर ले जाकर वहां भ्रमण कराने गई।
बस के रवाना होने के पूर्व पर्यटक बस में सवार बच्चे सीएम को अपने करीब देख खिलखिला उठे। सीएम ने बच्चों से पूछा वे घूमने के लिए तैयार हैं। सभी एक स्वर में हां कहा और बस कुशीनगर के लिए रवाना हो गई। बस में 50 बच्चे सवार थे।
