ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पांच महीने में 26 विदेशी आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर  (मानवीय सोच)   इस साल जनवरी से लेकर अभी तक सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखने वाले 26 विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है। गुरुवार को कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुरए लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने गुरुवार को बताया, ‘इस साल अभी तक 26 विदेशी आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए 26 विदेशी आतंकवादियों में से 14 मसूद अजहर के संगठन जैश से ताल्लुक रखते हैं जबकि बाकी 12 का ताल्लुक हाफिज मोहम्मद सईद के संगठन लश्कर से है।

बुधवार को तीन आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला जिले के करीरि में बुधवार को एक मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी मारे गए थे। वहीं, बांदीपोरा में 13 मई को हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे। ये दोनों सरकारी कर्मचारी एक कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या में कथित रूप से संलिप्त थे।

विदेशी आतंकियों का बाहर निकलना हो गई है मजबूरी

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस महीने कहा था कि घाटी में स्थानीय आतंकवादियों की संख्या कम होने के बाद विदेशी आतंकवादियों के लिए बिल से बाहर निकलना मजबूरी हो गई है। बुधवार शाम को कश्मीरी टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट को बडगाम के चदूरा इलाके में लश्कर के तीन आतंकियों ने मार गिराया। वहीं, भट का 10 साल का भतीजा हमले में घायल हो गया है।

गुरुवार को, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की जम्मू-कश्मीर नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कश्मीर में नागरिक हत्याएं केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य स्थिति के सरकार के दावों का समर्थन नहीं करती हैं। मुफ्ती ने अनगिनत निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं।

Scroll to Top