ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पानी न बरसने पर इंद्र देवता के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत

गोंडा  (मानवीय सोच)  जिले की करनैलगंज तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां आए एक शिकायतकर्ता ने किसी आम व्यक्ति पर नहीं बल्कि बारिश के देवता इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत की और शिकायती पत्र दिया है। इस शिकायती पत्र को तहसीलदार करनैलगंज ने कार्रवाई के लिए अग्रसारित भी कर दिया।

विकास खंड कटरा बाजार के कौड़िया थाना क्षेत्र के झाला निवासी सुमित कुमार यादव ने एसडीएम हीरालाल को दिए गए शिकायती पत्र में  लिखा है, ‘विगत कई माह से पानी नहीं गिर रहा है। जिससे जनमानस बहुत ही परेशान है। जीव-जंतुओं और खेती पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। जिससे घर में रह रही औरतें और छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान हैं। अतः निवेदन है कि आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।’ बताया जा रहा है कि सुमित कुमार के इस शिकायती पत्र को तहसीलदार करनैलगंज ने कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर आगे बढ़ा दिया है।

फिलहाल बड़ा सवाल तो यह है कि प्रशासनिक अधिकारी शिकायतकर्ता के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर इंद्र देवता के खिलाफ कैसे कार्रवाई करेंगे। कैसे पीड़ित की समस्या का समाधान करेंगे। तहसीलदार से अग्रसारित हुए इस पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चर्चा है कि अधिकारी इसी तरह शिकायती पत्र को बिना पढ़े ही अग्रसारित कर देते हैं।

जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, सीआरओ कर रहे जांच
पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने को जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच सीआरओ जय यादव को सौंपी गई है।वह करनैलगंज तहसील पहुंच जांच कर रहे हैं।

Scroll to Top