ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी आज करेंगे गुजरात का दौरा, करोड़ों रुपये की कई विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

गुजरात   (मानवीय सोच)   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जून को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. वह 21,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी 18 जून को सुबह 9:15 बजे पावागढ़ पहाड़ी पर श्री कालिका माता के पुनर्विकसित मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह दोपहर करीब 12:30 बजे वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भाग लेंगे. यहां पर वह 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू पालनपुर-मदार सेक्शन, 81 किलोमीटर लंबे पालनपुर-मीठा खंड का विद्युतीकरण प्रमुख रुप से शामिल हैं. वहीं उधना, सोमनाथ और साबरमती स्टेशनों के पुनर्विकास के साथ-साथ रेलवे क्षेत्र में अन्य की आधारशिला भी रखेंगे.

इसके अलावा पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.38 लाख लोगों को घर समर्पित करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी खेड़ा, आनंद, वडोदरा, छोटा उदयपुर और पंचमहल में 680 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री गुजरात के दभोई तालुका के कुंडेला गांव में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे. वडोदरा शहर से लगभग 20 किमी दूर स्थित विश्वविद्यालय का निर्माण लगभग 425 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा

 

Scroll to Top