अयोध्या : (मानवीय सोच) राम मंदिर निर्माण का कार्य जारी है. अगले साल जनवरी में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. खुद पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे. इस बीच अयोध्या के मुसलमानों ने पीएम मोदी से बड़ी मांग की है. उन्होंने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आ रहे पीएम धन्नीपुर मस्जिद की भी बुनियाद रखें. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में मंदिर और मस्जिद के लिए अलग-अलग जगहों पर जमीन मिली थी. मंदिर के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन हुआ तो मस्जिद निर्माण के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाऊंडेशन बनाया गया. जहां जनवरी 2024 में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है तो वहीं अभी तक धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद की आधारशिला तक नही रखी जा सकी है
