ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने 3 तलाक के बहाने विपक्ष पर जमकर छोड़े तीर

कानपुर  (मानवीय सोच) उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कानपुर देहात में एक जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए मुस्‍लिम महिलाओं और बेटियों वाले परिवारों को सीधा संदेश दिया। पीएम ने कहा कि मुस्लिम बहनें मुझे आशीर्वाद देने के लिए चुपचाप घर से निकल रही हैं। उन्‍होंने तीन तलाक को लेकर भी विपक्ष पर जमकर तीर छोड़े।
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी छोटी-मोटी बात पर तीन तलाक देकर बेटियों का जीवन बर्बाद कर दिया जाता था।

सरकार ने तीन तलाक का कानून बनाकर इस पर रोक लगा दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार, हर मजलूम, हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है। योगी सरकार ने उत्‍तर प्रदेश में कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ, बहन-बेटियों को परेशान करने वालों के खिलाफ जो सख्‍ती की है उसका लाभ मुस्लिम बेटियों को भी मिला है। महिलाओं पर जुल्म ना कर सके, योगी जी की सरकार इसके लिए जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही उत्‍तर प्रदेश के विकास का मूलमंत्र है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लिए विकास में बेटियों की सहभागिता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमारी सरकार आज बेटियों के लिए हर सेक्टर को खोल रही है।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया, 2019 में हराया और अब 2022 में भी ये घोरपरिवारवादी फिर से हारेंगे। उत्तर प्रदेश में इस बार रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी।

सपा-रालोद गठबंधन पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि हर बार ये लोग चुनाव में नया साथी लेकर आते हैं। नए साथी के कंधे के भरोसे चलने की कोशिश करते हैं। ये हर चुनाव में जिस साथी को लाते हैं, उसको भी धक्का मारकर निकाल देते हैं। जो साथी बदलते हैं, वो आपका साथ देंगे क्या?

उन्‍होंने कहा कि इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और कानपुर की तरह ही यूपी के और शहरों में एक मोहल्ला माफियागंज के नाम से बना देंगे।

 

Scroll to Top