ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने आइसलैंड और स्वीडन की प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात

(मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क में बुधवार को आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकोब्स्दोतिर से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की. साथ ही पीएम मोदी ने बुधवार को ही यहां स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन से भी मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों और संयुक्त कार्य योजना में प्रगति पर चर्चा की.

आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ चर्चा 

तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार को बर्लिन से यहां पहुंचे मोदी ने डेनमार्क की राजधानी में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन  से इतर जैकोब्स्दोतिर से मुलाकात की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट (Tweet) किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकोब्स्दोतिर से बातचीत की. उन्होंने व्यापार, ऊर्जा, फिशरीज और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की.’

स्वीडन की प्रधानमंत्री से किन मुद्दों पर की बात?

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘स्वीडन के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने भारत-स्वीडन दोस्ती  में और अधिक विविधता लाने पर व्यापक बातचीत की.’ तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बर्लिन से मंगलवार को यहां पहुंचे मोदी  ने डेनमार्क की राजधानी में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से इतर एंडरसन से मुलाकात की.

कार्यक्रमों के शुरू होने से पहले किया था ट्वीट

बाद में, मोदी डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे 2018 में पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद से हुए सहयोग की समीक्षा करेंगे. मोदी ने अपने कार्यक्रमों के शुरू होने से पहले ट्वीट किया था, ‘आज के एजेंडे में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और नॉर्डिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता (Bilateral Talks) शामिल हैं, जिसके बाद मैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों  के साथ बातचीत करने के लिए पेरिस रवाना हो जाऊंगा.’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान

मोदी ने पहले कहा था, ‘नॉर्डिक देश भारत के लिए स्थिरता, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटलीकरण और नवाचार में महत्वपूर्ण भागीदार हैं. यह यात्रा नॉर्डिक क्षेत्र के साथ हमारे बहुआयामी सहयोग को बढ़ाने में मदद करेगी.’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘नवाचार, प्रौद्योगिकी और निवेश पर स्थापित एक साझेदारी. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडिश प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. संयुक्त कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा की.’ प्रधानमंत्री मोदी  की 2018 की स्वीडन यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने एक व्यापक संयुक्त कार्य योजना को अपनाया था.

मीडिया को दी थी जानकारी

मंगलवार को मीडिया (Media) को जानकारी देते हुए, विदेश सचिव विनय क्वात्रा  ने कहा था कि भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन द्विपक्षीय सहयोग के तत्वों पर केंद्रित है जिनमें व्यापार और निवेश संबंध, डिजिटल और नवाचार साझेदारी, हरित साझेदारी और आर्थिक सहयोग के अन्य क्षेत्र शामिल हैं.

 

Scroll to Top