ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी बोले- जल्द भारत दुनिया को निर्यात करेगा विमान

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज भारत की यात्रा पर हैं। सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी और पेड्रो सांचेज ने मिलकर गुजरात के वडोदरा में एयरबस विमान निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने पेड्रो सांचेज के साथ वडोदरा में रोड शो किया। रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) एयरबस के साथ मिलकर C-295 विमान बनाएंगे।

यहां 40 विमान तैयार होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत जल्द दुनिया को विमान निर्यात करेगा। इसपर सांचेज ने भी कहा कि भारत स्पेन पर भरोसा कर सकता है। नरेंद्र मोदी ने कहा, “पेड्रो सांचेज की यह पहली भारत यात्रा है। आज से हम भारत-स्पेन साझेदारी को नई दिशा दे रहे हैं। हमने C295 विमान तैयार करने के लिए कारखाने का उद्घाटन किया है। इससे न केवल भारत और स्पेन के रिश्ते मजबूत होंगे , बल्कि ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के मिशन को भी बल मिलेगा। मैं टाटा और एयरबस की टीमों को बधाई देता हूं।”

पीएम ने कहा, “कुछ समय पहले ही हमने देश के महान सपूत रतन टाटा को खोया है। वह आज अगर हमारे बीच होते तो शायद सबसे अधिक खुशी उनको मिलती। उनकी आत्मा जहां भी होगी वो आज प्रसन्नता का अनुभव करते होंगे। C-295 विमान की फैक्ट्री नए भारत के नए वर्क कल्चर को दिखाती है। आज किसी भी योजना के विचार से लेकर शिक्षा तक भारत किस गति से काम कर रहा है। यह यहां दिखाई देता है। दो साल पहले अक्टूबर में इस फैक्ट्री का निर्माण शुरू हुआ था। आज अक्टूबर महीने में ही यह फैक्ट्री विमान बनाने के लिए तैयार है।”

Scroll to Top