ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी से बोली 5 साल की बच्ची : आप लोकसभा में नौकरी करते हैं

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) संसद भवन में एक मुलाकात के दौरान 5 साल की बच्ची का पीएम मोदी को दिया जवाब काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया और उनके परिवार से संसद भवन में मुलाक़ात की. इस मुलाकात के दौरान फिरोजिया की 5 साल की बच्ची से पीएम मोदी ने विशेष तौर पर बात की. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने 5 साल की अहाना से पूछा कि क्या वो उन्हें पहचानती है? इसपर अहाना ने जवाब दिया – हां. आप मोदी हैं. आप टीवी पर रोज आते हैं. इसपर पीएम ने अहाना से पूछा कि क्या उसे पता है कि वो क्या करते हैं? अहाना ने जवाब दिया हां, आप लोकसभा में नौकरी करते हैं. अहाना के इस जवाब को सुनकर पीएम मोदी समेत वहां मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंस दिए. इसके बाद पीएम मोदी ने अहाना को चॉकलेट दी. साथ ही पीएम मोदी ने अनिल फिरोजिया की वजन कम करने के लिए सराहना की लेकिन कहा कि अभी उन्हें और वजन कम करने की ज़रूरत है.

ग़ौरतलब है अनिल फ़िरोजिया बीजेपी के वहीं सांसद हैं जिन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने वजन कम करने की सलाह दी थी. गड़करी ने कहा था कि उनके हर किलोग्राम वजन कम करने पर उनके क्षेत्रों एक हज़ार करोड़ रुपए दिलवाएंगे. गड़करी के इस बयान के बाद फिरोजिया अभी तक 21 किलो वजन कम कर चुके हैं यानी वे अपने क्षेत्र के लिए 21 हज़ार करोड़ रुपए पक्के कर चुके हैं.

बता दें कि  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 फरवरी को उज्जैन आये थे. विकास कार्यों की घोषणाओं के बीच सेहत पर भी सलाह दी और सांसद अनिल फिरोजिया को चैलेंज दे डाला. इसे कबूल कर 4 महीने में सांसद जी ने 21 किलो वजन घटा लिया और अब केंद्रीय मंत्री के कहानुसार वो 21000 करोड़ के हकदार बन गये हैं. इससे पहले जब बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने अपना वजन 15 किलो कम किया था, तो उन्होंने मीडिया से कहा था कि मैं विश्व का सबसा महंगा सांसद हूं, अभी 6000 करोड़ दिया है. विकास चल रहा है, मेडिकल कॉलेज मिला. मुझे पूर्ण विश्वास है 15 किलो वजन कम किया है तो और पैसा विकास कार्यों के लिये मिलेगा.

Scroll to Top