ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी से शरद पवार की संसद में 20 मिनट की मुलाकात

नई दिल्ली (मानवीय सोच) संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री मोदी से शरद पवार की मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है। आज दोनों नेताओं ने लगभग 20 मिटन तक बातचीत की। एनसीपी चीफ संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय में उनसे मिलने गए थे।

मीटिंग के बाद शरद पवार  ने कहा, शिवसेना नेता संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई के बारे मैंने प्रधानमंत्री से बात की। अगर केंद्रीय एजेंसी इस तरह के कदम उठाती है तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वे सरकार के खिलाफ बोलते हैं इसीलिए उनपर कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि कुछ ही दिनों में ईडी ने शिवसेना और एनसीपी के कई नेताओं पर कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी और एक  दोस्त की लगभग 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी। वहीं पत्रकारों ने जब शरद पवार के भतीजे अजीत पवार से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मीटिंग में हुई बातचीत के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है।

अजीत पवार ने कहा, देश के  प्रधानमंत्री और किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर आपस में बात करते हैं तो यह विकास के मुद्दों पर हो सकती है। कुछ ऐसे मुद्दे होते हैं जिनके बारे में संसद के सत्र के दौरान ही बात होती है। बता दें कि शिवसेना और एनसीपी नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल उनके खिलाफ कर रही है।

आज सुबह ही सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को हिरासत में ले लिया। वह शरद पवार की पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।

मंगलवार को ईडी ने शिवसेना नेता के परिवार और दोस्त की 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी। वहीं दूसरे एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि हो सकता है कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से विधान परिषद के लिए 12 नामों की पेंडिंग मंजूरी के मामले में उन्होंने चर्चा की हो। अब तक इन लोगों के नॉमिनेशन को राज्यपाल और केंद्र के प्रतिनिधियों ने मंजूरी नहीं दी है।

एक दिन पहले ही शरद पवार ने अपने आवास पर विधायकों और नेताओं की बैठक रखी थी। इसमें विधायकों के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल थे। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के विकास को लेकर यह मीटिंग रखी गई थी। हाल ही में शरद पवार को यूपीए का चेयरमैन बनाए जाने को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था लेकिन पवार ने साफ इनकार करते हुए कहा था कि यूपीए अध्यक्ष बनने में उनकी कोई रुचि नहीं है।

Scroll to Top