ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस और दबंगों के डर से गेट पर चिपकाया पोस्टर

लखनऊ   (मानवीय सोच)  बिजनौर के नटकुर में रहने वाले पीएसी के सिपाही का परिवार इलाका छोड़कर जा रहा है। सिपाही की पत्नी ने अपने दरवाजे पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसे फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। दबंग और पुलिस मिलकर उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं।

कमिश्नरेट के बिजनौर इलाके के नटकुर गांव में रामदास प्रजापति परिवार सहित रहते हैं। रामदास प्रजापित पीएसी 2वीं वाहिनी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती सीतापुर में है। बिजनौर के नटकुर में उनकी पत्नी पुष्पा दो बेटों के साथ रहती है। शनिवार को पुष्पा ने घर के बाहर बोर्ड लगाया। इस पर लिखा है कि पुलिस और अपराधियों के डर से यह मकान बिकाऊ है। पुष्पा का आरोप है कि दबंग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। लोकल पुलिस उनके साथ मिली है। दबंगों के इशारे पर पुलिस उसके परिवार के खिलाफ एक के बाद एक मुकदमे दर्ज करती जा रही है।

पड़ोसियाें से करता है विवाद
प्रभारी निरीक्षक बिजनौर राजकुमार के मुताबिक रामदास का परिवार आये दिन पड़ोसियों से मारपीट करता है। लोगों की शिकायत पर पुलिस जाती है तो रामदास उन्हें गालियां देता है। उसके खिलाफ कोर्ट ने कई नोटिस जारी किया है। कोर्ट की नोटिस लेकर कई बार एसीपी कृष्णानगर खुद उसके घर गए। रामदास ने एसीपी से भी बदसलूकी की। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए इस तरह का पोस्टर लगाया है। उसकी कोई प्रताड़ित नहीं कर रहा है। उसका आरोप निराधार है।

Scroll to Top