ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस को मौके पर बुलाना है तो पेट्रोल डलवाइये

अंबेडकरनगर (मानवीय सोच) किसी घटना-दुर्घटना की सिर्फ शिकायत करना ही काफी नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि जांच के लिए पुलिस मौके पर आए तो सिपाही को पेट्रोल का पैसा भी देना होगा। जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। सिपाही ने एक किमी. दूर जाने के लिए 200 रुपये नामंजूर करते हुए 500 रुपये की डिमांड की। न मिलने पर वह मौके पर नहीं गया।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ निवासी रामअवतार गुप्ता ने थाने में तैनात पुलिसकर्मी पवन चतुर्वेदी की शिकायत एसपी आलोक प्रियदर्शी से की है। इसमें बताया गया कि उनके घर पर एक विशाल पेड़ लटक गया है। लगातार आंधी तूफान आने के चलते कई बार पड़ोसी से झुक गई डाल को काटने का अनुरोध किया गया, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं। पंचायत की बात भी नहीं माना।

इस पर गुरुवार को थाने जाकर एसओ से शिकायत की गई। एसओ ने प्रकरण सिपाही को सौंपते हुए बाकायदा थाने से रिसीविंग भी उपलब्ध करा दी। शाम को सिपाही पवन चतुर्वेदी ने रामअवतार को सैदापुर पुलिस चौकी पर बुलाया। वहां से रोशनगाढ़ की दूरी बमुश्किल एक किमी. है।

शिकायत में कहा गया कि सिपाही ने मौके पर जाने के लिए पेट्रोल की डिमांड की। एक किमी. की दूरी तय करने के लिए रामअवतार ने 200 रुपये सहर्ष निकाला तो सिपाही ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि हम 500 रुपये से कम नहीं लेते। रामअवतार से बाद में एसओ सूबेदार यादव ने कहा कि सिपाही ने यदि ऐसा किया है, तो गलत है। शिकायतकर्ता को एक रुपये भी नहीं देना है। सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। हम लोग उसका पालन करेंगे। उधर एसपी ने कहा कि मामले में एसओ से रिपोर्ट तलब की गई है।

Scroll to Top