ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस चौकी में चाकू लेकर रील बनाने वाली महिला ने मां-बेटी को पीटा

पुलिस चौकी में चाकू लेकर रील बनाने वाली महिला पर एक विधवा ने पारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विधवा का आरोप है कि उधार देने से मना करने पर आरोपित महिला ने घर में घुसकर उसे और उसकी बेटी से मारपीट की। इसके साथ ही आरोपित महिला ने इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी भी की है। हालांकि, एक माह पूर्व आरोपित महिला का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें महिला ने हाथ में चाकू लेकर हंसखेड़ा पुलिस चौकी में रील बनाई थी। उसके बाद महिला ने मीडिया पर अभद्र टीका-टिप्पणी कर धमकी दी थी।

दरअसल, पारा थाना अंतर्गत पुरानी कांशीराम कॉलोनी ब्लॉक-72/9 निवासी शकीला मजदूरी करती हैं। लिखित शिकायत में शकीला ने बताया कि उसके घर के समीप हिमांशी यादव उर्फ मानसी यादव रहती है। आरोप है कि कुछ माह पूर्व हिमांशी यादव ने उससे 35 हजार रुपये उधार मांगे थे। रुपया न होने की वजह से शकीला ने उसे मना कर दिया था। इसके बाद हिमांशी शकीला से रंजिश रखने लगी थी। पीड़िता का आरोप है कि गत 09 दिसम्बर को हिमांशी उसके घर पर पहुंची और दरवाजा खटखटाकर गाली-गलौज करने लगी। जैसी शकीला ने दरवाजा खोला वैसे ही हिमांशी उसके घर में घुस गई। जिसके बाद हिमांशी शकीला को पीटने लगी। मां की पिटाई होता देख बेटी  बीच-बचाव करने पहुंची तब हिमांशी यादव ने मां-बेटी को लात-घूंसों से पीट दिया।

हंगामा बढ़ने पर हिमांशी यादव विधवा को जान से मारने की धमकी देकर वहां चली गई। पीड़िता का आरोप है कि हिमांशी यादव ने उसे बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी की है। पीड़िता का कहना है कि हिमांशी यादव का पति विनोद मिट्टी का खनन करता है। लिहाजा, स्थानीय थाने में उसकी मजबूत पकड़ है। पति की शह पर हिमांशी यादव स्थानीय लोगों से अभद्रता करती है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह का कहना है कि विधवा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने हिमांशी यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

Scroll to Top