ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस ने हमारे मुख्यालय पर ‘हमला’ बोला : कांग्रेस

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में लगातार तीसरे दिन पूछताछ हो रही है। इससे इतर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय पर ‘हमला’ बोला और कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस बृहस्पतिवार को सभी राजभवनों का घेराव करेगी। उधर, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कांग्रेस मुख्यालय के अंदर दाखिल नहीं हुए और न ही उन्होंने बल प्रयोग किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘भाजपा और मोदी सरकार की पिट्ठू दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी की हर सीमा पार गई। भाजपा के इशारे पर पुलिस दरवाजे तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय में घुसी और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पीटा। अब लगता है कि प्रजांतत्र की हत्या हो चुकी है, संविधान को बुलडोजर के नीचे रौंद दिया गया है, केवल अत्याचार का शासन बचा है।’’

किस हैसियत से कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बोला
रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हमारे सब्र का इम्तहान नहीं लें। किस हैसियत से पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बोला? वे कैसे कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीट सकते हैं? इसका जवाब दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार को देना पड़ेगा… इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी जान लें कि एक-एक अधिकारी का हिसाब होगा।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, उन्हें निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय जांच हो।’’ उनके अनुसार, ‘‘आज शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष या विधायक दल के नेता इस घटना की निंदा करेंगे। कल पूरे देश में कांग्रेस के लोग राजभवनों का घेराव करेंगे क्योंकि मोदी सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है… 17 जून को हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा।’’

कांग्रेस ने जारी किया हमले का वीडियो
उन्होंने दावा किया, ‘‘महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ उठने वाली राहुल जी की आवाज को दबाया जा रहा है। किसानों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए उठने वाली राहुल जी की आवाज को दबाया जा रहा है।’’ कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ लगाए आरोप के पक्ष में एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एवं अन्य सुरक्षाकर्मी कांग्रेस मुख्यालय के अंदर जाते दिख रहे हैं।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘ये संघर्ष है- सत्य की रक्षा के लिए, संविधान की रक्षा के लिए। भाजपा की तानाशाही हुकूमत और उस हुकूमत का क्रूर शासक कान खोलकर सुन ले- इस क्रूरता का करारा जवाब दिया जाएगा, हर जुल्म का हिसाब लिया जाएगा। लड़ाई जारी है।’’

पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के भीतर जाने की बात नकारी
पार्टी के सांसद कार्ति चिदंबरम ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ‘निजी मिलिशिया’ की तरह व्यवहार कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय में घुसने के मुख्य विपक्षी दल के इस आरोप को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हो सकता है कि कुछ धक्कामुक्की हुई हो, लेकिन पुलिस कांग्रेस कार्यालय के भीतर नहीं गई। पुलिस ने कोई बल प्रयोग भी नहीं किया।’’

 

Scroll to Top