ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।  इससे पहले अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 4 दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को आज दोपहर गिरफ्तार किया था। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था

अल्लू के वकील ने बचाव में शाहरुख की फिल्म रईस केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘गुजरात में प्रमोशन के दौरान खान ने भीड़ पर टी-शर्ट फेंकने के बाद मची भगदड़ के बाद गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया था।’ वकील ने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख को राहत दी थी। अदालतों ने यह पाया कि ऐसे मामलों में आरोप तभी टिकते हैं, जब मौतें सीधे तौर पर अभिनेता के लापरवाह और गलत कार्यों से जुड़ी हों। सुनवाई में अल्लू अर्जुन के वकील ने दावा किया कि एक्टर की गिरफ्तारी सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए हुई है, जबकि इसकी जरूरत नहीं थी।

अल्लू अर्जुन ने अपने खिलाफ दर्ज केस को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि थियेटर में भगदड़ के लिए अल्लू अर्जुन किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं। महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक जताया था। साथ ही एक्टर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की और 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था। उधर, महिला के पति ने केस वापस लेने की इच्छा जताई है।

हैदराबाद के संध्या थिएटर और पुलिस प्रशासन के बीच अभिनेता अल्लू अर्जुन के आने को लेकर थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने अभिनेता के आगमन से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। थिएटर प्रबंधन का कहना है कि पुष्पा 2 के प्रचार के दौरान अल्लू अर्जुन के आने की जानकारी उन्होंने लिखित रूप में पुलिस को दी थी। इसके बावजूद, पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Scroll to Top