नई दिल्ली (मानवीय सोच): नोएडा के सेक्टर-50 में रहने वाले एक पूर्व IPS अफसर के घर पड़े आयकर विभाग की रेड में निजी बेनामी लॉकरों में से अब तक 3 करोड़ रुपए कैश बरामद किये गए है। बताया जा रहा है कि नोएडा में पूर्व IPS अफसर राम नारायण सिंह के घर पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की गई है ये छापेमारी अभी भी जारी हैं। नोएडा की IT इन्वेस्टिगेशन टीम छापेमारी कर रही है। टीम को घर के बेसमेंट में बनाए गए प्राइवेट लॉकरों में से एक लॉकर में करीब 2 करोड़ व बाकी 2 लॉकरों में अलग-अलग 30 से 35 लाख रुपए बरामद हुए है। बता दें कि यह तीनों लॉकर सोमवार देर रात को तोड़े गए, दो और संदिग्ध लॉकर जल्द ही तोड़े जा सकते हैं। आयकर विभाग ने पूर्व आईपीएस अफसर राम नारायण सिंह के नोएडा और गाजियाबाद के दो ठिकानों पर भी छापेमारी की है। इस दौरान घर में आर.एन. सिंह का बेटा सुयश और उसका परिवार रहता है। वहीं, पूर्व IPS अधिकारी और उनकी पत्नी मिर्जापुर में रहते हैं।
बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने पूर्व आईपीएस अधिकारी के घर के अंदर काफी मात्रा में कैश रखे होने की सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी की थी। इस दौरान जब आयकर की टीम जब घर के अंदर पहुंची तो बेसमेंट के अंदर लगभग 600 प्राइवेट लॉकर मिले।
वहीं, यह लॉकर अन्य लोगों के बताए जा रहे हैं, जिन्हें किराए पर दिया जाता था। वहीं, आयकर विभाग की टीमों ने उन लोगों से संपर्क किया, लेकिन वे सामने आने में आनाकानी कर रहे हैं। इस दौरान आयकर विभाग की जांच अब बेनामी लॉकर की ओर बढ़ रही है। ऐसे में पकड़ी गई रकम सरकारी खाते में जमा होगी।
