नई दिल्ली : (मानवीय सोच) सुप्रीम कोर्ट ने आज एक मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को फटकार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा शासित राज्यों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने में विफल रहने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई. पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में आरक्षण मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणियां कीं.
सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि राज्य में महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों लागू नहीं किया गया? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, आप अपनी ही पार्टी की राज्य सरकारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- आप अन्य राज्य सरकारों के खिलाफ तो कड़ा रुख अपनाते हैं
