ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पैंगोंग झील के अंदर पानी में दौड़ाई कार

श्रीनगर   (मानवीय सोच)  हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग भड़के हुए हैं और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ दोस्त अपनी एक कार को पैंगोंग झील के अंदर पानी में दौड़ा रहे हैं। वे लोग ऐसा सिर्फ मजे लेने के लिए कर रहे हैं। अगर जरा सा भी चूक हो जाती तो कुछ भी गड़बड़ हो सकता था। इसका वीडियो सामने आया है।

दरअसल, यह घटना लेह में स्थित पैंगोंग झील की है, इस घटना के वीडियो को कई यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक काले रंग की कार पर दो पर्यटक सवार हैं और मस्ती करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वे झील के किनारे मौजूद हैं और वहीं पास में कुछ शराब की बोतलें भी पड़ी हुई हैं। तभी ठीक इसी दैरान वे अपनी कार लेकर पानी के अंदर उतर जाते हैं।

पानी में कार उतारने के बाद वे अपनी कार को तेजी से इधर-उधर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग भड़क गए। एक यूजर ने लिखा कि इन्होंने ना सिर्फ झील की खूबसूरती को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है, बल्कि इसे दूषित भी कर दिया। हद तो यह है कि उन्होंने किनारे पर शराब की बोतलें भी रखी हैं।

वहीं एक अन्य यूजर ने लद्दाख प्रशासन से इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है। यूजर ने इस बात पर सवाल उठाया कि आखिर कैसे यह लोग झील के किनारे शराब लेकर चले गए और झील को प्रदूषित करने लगे। फिलहाल यहां देखें वायरल वीडियो..

Scroll to Top