ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पैंगोंग झील पर ब्रिज बना रहा चीन, विदेश मंत्रालय ने कहा- जवाब में भारत भी उठा रहा है कदम

नई दिल्ली (मानवीय सोच): पूर्वी लद्दाख में पैंगांग झील पर चीन द्वारा पुल निर्माण किये जाने की खबरों पर भारत ने आज कहा कि यह निर्माण झील के उस हिस्से में किया जा रहा है जो वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार बीते साठ साल से चीन के अवैध कब्ज़े में है लेकिन भारत इस स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपाय कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित ब्रीफ्रिंग में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि पैंगांग झील पर चीन की तरफ एक पुल के निर्माण के बारे में रिपोर्टों का सवाल है तो सरकार पर इन गतिविधियों पर पैनी नज़र रखे हुए है। यह पुल उस क्षेत्र में बनाया जा रहा है जो बीते करीब 60 वर्षों से चीन के अवैध कब्ज़े में है। जैसा कि सर्वविदित है कि भारत ने इस अवैध कब्ज़े को कभी स्वीकार नहीं किया है।

बागची ने कहा कि सरकार भारतीय सुरक्षा हितों की रक्षा पूर्णत: सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इन प्रयासों के तहत सरकार ने बीते सात वर्ष में सीमा पर ढांचागत विकास के लिए बजट में काफी बढ़ोत्तरी की है और अधिक से अधिक सड़कों एवं पुलों का निर्माण पूरा किया है। इससे स्थानीय जनता को कनेक्टिविटी मिली है, साथ ही सशस्त्र बलों को साजोसामान के परिवहन की सुविधा मिली है। सरकार इस मकसद के लिए कृतसंकल्पित है।

तिब्बत से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले भारतीय सांसदों को चीनी राजदूतावास के राजनीतिक मामलों के काउंसलर द्वारा आपत्तिजनक भाषा में पत्र लिखे जाने के सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि इस पत्र की शब्दावली, भाषा एवं भाव बिल्कुल भी उचित नहीं है। चीनी पक्ष को जानना चाहिए कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और सांसद यहां के जनप्रतिनिधि हैं तथा वे अपने विश्वास एवं आस्थाओं के अनुसार काम करते हैं और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं। बागची ने कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि चीनी पक्ष सांसदों की सामान्य गतिविधियों को तूल देने और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और जटिल बनाने से बचे।

अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों का चीनी भाषा में नामकरण किये जाने को लेकर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि बीते सप्ताह हमने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों का उसकी भाषा में नामकरण किये जाने संबंधी रिपोर्टें देखी थीं। उसी समय हमने चीन को उसके निरर्थक भौगोलिक दावों के पक्ष में किये गये इस हास्यास्पद कार्य को लेकर अपने विचारों से अवगत करा दिया था।

उन्होंने कहा कि टूटिंग को दोउदेंग कहने या सियोम नदी को शियूएमू अथवा किबिथू को दाबा पुकारने से यह तथ्य नहीं बदल जाता है कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अटूट हिस्सा रहा है और हमेशा रहेगा। हम उम्मीद करते हैं कि ऐसी हरकतों की बजाए चीन हमारे साथ भारत-चीन सीमा क्षेत्र में एलएसी के पश्चिमी सेक्टर में लंबित टकराव वाले बिन्दुओं का समाधान करने के लिए रचनात्मक कार्य करे।

Scroll to Top