ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# पौधरोपण : लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले , 13 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए

लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक आह्वान पर यूपी के 47 जिलों ने लक्ष्य से अधिक पौधरोपण किए। यूपी में इस बार 36 करोड़, 15 लाख 98954 पौधे लगाए गए। इसमें सर्वाधिक योगदान सोनभद्र का रहा, जहां एक करोड़ 49 लाख 73622 पौधे लगाए गए तो वहीं झांसी में यह आंकड़ा एक करोड़ 16410 का रहा। 14 जनपदों में 101 फीसदी से अधिक तो कुल 65 जनपदों ने 100 फीसदी पौधरोपण अभियान के लक्ष्य को प्राप्त किया।

विभागों पर नजर डालें तो वन विभाग ने सर्वाधिक 13 करोड़ 22 लाख 77,741 पौधे लगाए तो ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से 75 जनपदों में 13 करोड़ 13 लाख से अधिक पौधरोपण किए गए। कृषि, उद्यान, पंचायतीराज व पर्यावरण विभाग की तरफ से भी करोड़ों पौदे लगाए गए। शिक्षा विभाग ने 50 लाख से अधिक पौध लगाए।

14 जिलों में बुलंदशहर में 106.723,  बाराबंकी में 105.154, नोएडा में 103.918, प्रयागराज में 103.603, अलीगढ़ में 103.563, भदोही में 103.142, संभल में 102.436,  देवरिया में 101.974, पीलीभीत में 101.662, सोनभद्र में 101.574, बरेली में 101.422, उन्नाव में 101.35, गोरखपुर में 101.22 व महराजगंज में यह आंकड़ा 101.001 फीसदी रहा।

Scroll to Top