ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्याज के दाम पर ऐसे नकेल कसेगी सरकार

मानूस की बारिश के कारण आने वाले दिनों में देशभर में प्याज के दाम बढ़ सकते हैं। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार पहले से ही सतर्क हो गई है। सरकार प्याज भंडारण की सीमा तय कर सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक इस साल प्याज की अच्छी फसल हुई है। इसके बावजूद देश की मंडियों में रोजाना प्याज के कम ट्रक आ रहे हैं। इस बार महाराष्ट्र के नासिक में प्याज के हब से आपूर्ति सामान्य से कम रही है।मुमकिन है कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि किसान सितंबर-अक्टूबर के दौरान कीमत बढ़ने की उम्मीद में स्टॉक को रोके हुए हैं, जैसा कि हर साल होता है। इससे यह आशंका बढ़ गई है 

आने वाले हफ्तों और महीनों में कीमतें आसमान छू सकती हैं। गौरतलब है कि उत्तर भारत में बिकने वाला ज्यादातर प्याज महाराष्ट्र के नासिक, पुणे और अहमदनगर जिलों की मंडियों से ही आता है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपूर्ति कम रही तो कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। सरकार इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे हालात पैदा होने से बचना चाहती है, क्योंकि इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्याज की ऊंची कीमतों का असर इन पर पड़ सकता है। बीते 15 दिनों में प्याज की औसत कीमतों में 35 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी गई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को प्याज का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 43.4 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो एक साल पहले के मुकाबले में 69.5 फीसदी ज्यादा है

Scroll to Top