ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे संबोधित, WEF का दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन 17 से

नई दिल्ली (मानवीय सोच) विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे पांच दिवसीय दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विश्व के हालात’ विषय पर विशेष संबोधन देंगे। ‘दावोस एजेंडा’ शिखर सम्मेलन का आयोजन लगातार दूसरी साल डिजिटल तरीके से हो रहा है।

शिखर सम्मलेन की शुरुआत सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संबोधन के साथ होगी। इसके बाद दो वर्चुअल सत्र होंगे जिनमें पहला कोविड-19 पर और दूसरा चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रौद्योगिकी सहयोग पर होगा। पीएम मोदी का विशेष संबोधन सोमवार को रात 8.30 बजे से शुरू होगा। उनके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो का संबोधन मंगलवार को होगा। कार्यक्रम की घोषणा करते हुए डब्ल्यूईएफ ने कहा कि ‘दावोस एजेंडा 2022’ ऐसा पहला वैश्विक मंच होगा जहां विश्वभर के महत्वपूर्ण नेता 2022 के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे। इस कार्यक्रम का विषय ‘विश्व के हालात’ है।

 

Scroll to Top