ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी
Skip to content
मानवीय सोच समाचार पत्र
मानवीय सोच समाचार पत्र

निष्ठा धृतिः सत्यम्

मानवीय सोच समाचार पत्र
मानवीय सोच समाचार पत्र

निष्ठा धृतिः सत्यम्

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद से बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

By manviya soch / April 28, 2022
नई दिल्‍ली (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी  ने मंत्रिपरिषद से केंद्रीय बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है। यही नहीं तिमाही आधार पर इसकी समीक्षा करने के निर्देश भी दिए है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों ने विभिन्‍न मसलों पर विस्तृत प्रस्तुतियां  दी।

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने मंत्रियों को न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन  पर फोकस करने की नसीहत भी दी। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परिषद में डिलिवरी आफ ड्यूटी पर जोर दिया ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि मंत्रालयों में तैनात कर्मचारी अपनी क्षमता का अधिकतम उपयोग कर सकें। पीएम मोदी ने अपने सहयोगियों से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्वनिधि योजना जैसी योजनाएं जमीन पर ज्‍यादा लोगों तक पहुंचे क्योंकि इसका प्रभाव ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनावश्यक कानूनों को जल्द से जल्द खत्म करने का भी आह्वान किया। पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि मंत्रिपरिषद की बैठक के माध्यम से महीने में कम से कम एक बार या छह सप्ताह में एक बार नियमित बैठक आयोजित की जानी चाहिए ताकि वे लोगों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा सके। सूत्रों ने बताया कि करीब चार बजे शुरू हुई मंत्रिपरिषद की यह बैठक चार घंटे से ज्‍यादा समय तक चली जिसमें अधिकारियों की ओर से पांच प्रस्तुतियां दी गईं।

 

Previous

केंद्रीय इस्पात मंत्री दुनिया की सबसे बड़ी रेबार मिल राष्ट्र को करेंगे समर्पित

Next

फ्री राशन वितरण कल से शुरू, पांच किलो गेहूं-चावल

Copyright © 2026 मानवीय सोच समाचार पत्र | Powered by Astra WordPress Theme

Scroll to Top