ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रमोद सावंत ने ली गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ

पणजी (मानवीय सोच) प्रमोद सावंत  ने गोवा  के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. वो दूसरी बार गोवा के सीएम  बन गए हैं. बीजेपी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर प्रमोद सावंत पर भरोसा जताया है. गोवा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह  में पीएम नरेंद्र मोदी  भी शामिल हुए.

गोवा में ये नेता बने मंत्री

इसके अलावा विश्वजीत राणे, रवि नाइक, मौविन गोडिन्हो, नीलेश कब्राल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खौंटे, अतानासियो मोंटेसेराट और गोविंद गौड़े ने गोवा के मंत्री के तौर पर शपथ ली.

सीएम के शपथ ग्रहण में इन नेताओं ने की शिरकत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर और कर्नाटक के सीएम भी शामिल हुए.

बीजेपी को 5 अन्य विधायकों ने दिया है समर्थन

गौरतलब है कि बीजेपी ने 14 फरवरी को हुए विधान सभा चुनाव में 20 सीटें जीती हैं, जो 40 सदस्यीय राज्य की विधान सभा में बहुमत से सिर्फ एक कम है. उसे पांच अन्य विधायकों का भी समर्थन मिल गया है. तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के दो विधायकों ने बीजेपी को समर्थन दिया है.

जान लें कि प्रमोद सावंत उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं. 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई तो उन्हें विधान सभा अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने पर्रिकर के निधन के बाद मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

Scroll to Top