प्रयागराज हिंसा का जेएनयू कनेक्शन? जावेद पंप की बेटी को लेकर जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)   पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद प्रयागराज में शुक्रवार को नमाज के जबर्दस्त उपद्रव हुआ था। इस उपद्रव के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर आज योगी का बुलडोजर चल रहा है। वहीं इस साजिश की कड़ी जेएनयू से भी जुड़ रही है। असल में जावेद पंप की बेटी जेएनयू में पढ़ती है। यह बात सामने आने के बाद पुलिस इसे सीएए के विरोध से भी जोड़कर देख रही है। गौरतलब है कि सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान जेएनयू की भूमिका सामने आई थी।

जावेद को सलाह देती है बेटी
बताया जा रहा है कि जेएनयू में जावेद की बेटी की पढ़ाई के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस और ज्यादा अलर्ट हो गई है। आजतक के मुताबिक जावेद की बेटी उसे सलाह देने का काम करती है। ऐसे में पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है शुक्रवार को हुई हिंसा में जावेद की बेटी की क्या भूमिका है। गौरतलब है कि जावेद पंप के ऊपर आरोप है कि उसने ही लोगों को हिंसा और उपद्रव के लिए उकसाया था। पुलिस को जावेद के मोबाइल से इस बारे में अहम सुबूत भी मिले हैं।

चल रहा है बुलडोजर
जावेद की संदिग्ध भूमिका मिलने के बाद उसके घर बुलडोजर चल रहा है। इससे पहले पीडीए ने नोटिस चस्पा करके 11 बजे तक घर खाली करने की वॉर्निंग दी। हालांकि इसके बाद भी घर खाली नहीं किया गया तो वहां पहुंचे बल ने सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। बता दें कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में जबर्दस्त हिंसा और उपद्रव हुआ था। इस दौरान जमकर पत्थर चले थे। इसमें कई पुलिसवाले भी घायल हो गए थे। वहीं एडीजी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *