ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

प्रवर्तन अधिकारी प्रवर्तन दल में अनधिकृत व्यक्तियों को साथ न ले जाये-परिवहन मंत्री

लखनऊ (मानवीय सोच) परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रवर्तन अधिकारी/यात्रीकर अधिकारी प्रवर्तन कार्य के दौरान अपने साथ प्रवर्तन दल में तैनात प्रवर्तन कर्मियों को साथ रखें। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कि चेकिंग के दौरान कुछ प्रवर्तन अधिकारी/यात्रीकर अधिकारी प्रवर्तन सिपाहियों के स्थान पर अनाधिकृत व्यक्तियों को साथ ले जाते हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ औचक निरीक्षण किया जायेगा एवं दोषी पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जायेगी।दयाशंकर सिंह ने विभागीय उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रवर्तन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें और बीच-बीच में अपने स्तर से भी इस प्रकार की शिकायतों की जांच करें एवं भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो शिथिल नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के लिए दोषी मानते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी करें।दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार एवं कार्य में लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार जीरो टॉलरेन्स के नीति के तहत भ्रष्ट एवं लापरवाह अधिकारियों/कर्मियों के खिलाफ दण्डात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Scroll to Top