प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का निधन

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) संतूर वादक और प्रसिद्ध संगीतकार पंडित भजन सोपोरी का निधन हो गया है। उनका गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। 1948 में जन्मे पंडित भजन सोपोरी कश्मीर के सोपोर घाटी के रहने वाले थे। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते थे।

भजन सोपोरी ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 1953 में पांच साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला प्रदर्शन दिया था। कई दशकों के करियर में उन्होंने मिस्र, इंग्लैंड, जर्मनी और साथ ही अमेरिका में प्रदर्शन किया।

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में संगीत भी पढ़ाया
उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत वाशिंगटन विश्वविद्यालय से और अपने दादा एससी सोपोरी और पिता शंभू नाथ से सीखा। दरअसल, भजन सोपोरी ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में संगीत भी पढ़ाया। सोपोरी को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान के लिए 1992 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

गौरतलब है कि पिछले महीने, महान संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस भी चल रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *