ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फारूक अब्दुल्ला : जब तक सरकार कश्मीरियों का दिल नहीं जीत लेती, आतंकवाद खत्म नहीं होगा

श्रीनगर (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर में पहले की तुलना में आतंकी घटनाओं में कमी जरूर आई है, लेकिन अंत कब होगा इसका कोई अंदाजा नहीं है। घाटी में हर दिन आतंकी घटनाएं देखने को मिल रही है। इस बीच बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि सरकार घाटी में लोगों का दिल नहीं जीत लेती है और पाकिस्तान से बात करके समाधान नहीं निकाल लेती है।

मंगलवार को शहर में आतंकवादियों की ओर से एक पुलिस अधिकारी की हत्या की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता, तब तक लोग मरते रहेंगे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘उग्रवाद का कारवां खत्म नहीं होगा। उनके (बीजेपी) मंत्री और अन्य नेता बयान जारी करते हैं कि यह समाप्त हो गया है, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक तक आप कश्मीर के लोगों का दिल जीतने की कोशिश नहीं करेंगे और हमारे पड़ोसी देश से बात करके इसका समाधान तलाशें।’

श्रीनगर से लोकसभा सांसद अब्दुल्ला ने शहर के लाल बाजार इलाके में सहायक पुलिस उप निरीक्षक मुश्ताक अहमद की हत्या की निंदा की। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि हम नहीं जानते कि हत्यारा कौन है और यहां के लोगों का उद्धारकर्ता कौन है। हम सभी इसकी निंदा करते हैं और दुख की इस घड़ी में परिवार के लिए प्राथर्ना करते हैं। नेकां अध्यक्ष ने मारे गए पुलिसकर्मी के परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की है।

श्रीलंका जैसे हालात में भारत में होने पर दिया यह जवाब

वहीं, श्रीलंका जैसी स्थिति भारत में होने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ भी हो सकता है। अब्दुल्ला ने कहा भगवान हमें बचाएं। हम प्रार्थना करते हैं कि हमें ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। हम श्रीलंका के लोगों के लिए भी प्रार्थना करते है कि भगवान उन्हें इस कठिन समय से बाहर निकालें।

 

Scroll to Top