गाजियाबाद : (मानवीय सोच) राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटे गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए नाम बदलकर हिंदू युवती से दोस्ती की. इसके बाद रेप किया और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गाजियाबाद की एक युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए उसकी एक युवक से हुई थी उस फेसबुक फ्रेंड ने किसी बहाने युवती को मिलने बुलाया और फिर दुष्कर्म किया. पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया
जब एक दिन पीड़िता को पता चला कि खालिद हिंदू नहीं है, बल्कि उसने अपनी पहचान छुपाई थी, तब उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया. खालिद खुद को पत्रकार भी बताता था
