(मानवीय सोच) : इजरायल-फिलिस्तीन की जंग में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. हमास के हमले के बाद इजरायल उसके इलाकों को निशाना बना रहा है. युद्ध अब काफी हिंसक रुप ले चुका है. इसी बीच जम्मू और कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रिटक पार्टी की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने फलस्तीन का समर्थन किया है. आज उन्होंने उसके समर्थक में एक प्रोटस्ट किया. इस दौरान उनके हाथ में पोस्टर और फिलिस्तीन का झंडा भी था.
पूर्व सीएम महबूबा ने यह प्रोटेस्ट श्रीनगर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किया. इस दौरान उन्होंने फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी की और इजरायल के लिए गो बेक के नारे लगाए. महबूबा का फिलिस्तीन का समर्थन करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महबूबा ने काले कपड़े पहने हुए हैं और कुछ लोग उन्हें फिलिस्तान का झंडा पकड़ाते हैं. हालांकि शुरुआत में उन्होंने झंडा उल्टा पकड़ लिया.
