ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फ्री राशन कल से बंटेगा

लखनऊ (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत दो से 10 अप्रैल तक अनाज बांटा जाएगा। राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के तहत राशन प्राप्त करने की सुविधा रहेगी और पोर्टेबिलिटी चालान जारी करने की सुविधा 6 व 7 अप्रैल को उपलब्ध रहेगी। इस संबंध में प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने शुक्रवार को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

इसमें अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशनकार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर पांच किलो खाद्यान्न (3 किग्रा गेहूं व 2 किलो चावल) का निःशुल्क वितरण कराया जाएगा। अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने बताया कि 10 अप्रैल को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण किया जाएगा। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्ति से वंचित न रहें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएमजीकेवाई के तहत छह महीने के लिए निशुल्क राशन देने का ऐलान किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का अनाज तीन महीने तक निशुल्क देने का निर्णय लिया है।

 

Scroll to Top