ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बंगाली मॉडल बिदिशा की मौत के बाद दोस्त मंजुषा नियोगी ने भी लगाई फांसी

मुंबई  (मानवीय सोच)  बंगाली मॉडल बिदिशा डे मजूमदार की मौत के बाद उनकी दोस्त मंजुषा नियोगी  का शव भी उनके पंखे से लटकता पाया गया। दो दिन पहले बिदिशा ने आत्महत्या की थी। दोनों बहुत अच्छी दोस्त थीं। मंजुषा की मौत के बाद उनकी मां ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बिदिशा की मौत के बाद मरने की हिंट दी थी। वह बिदिशा के साथ रहना चाहती थी। मंजुषा की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने कहा था कि बहुत जल्द बिदिशा की तरह मीडिया उनके घर पर भी फोकस करेगा।

मां बोलीं, बिदिशा के साथ रहना चाहती थी बेटी

बंगाली मॉडलिंग इंडस्ट्री से सनसनीखेज खबर आ रही है। मॉडल बिदिशा की मौत के बाद उनकी दोस्त ने भी आत्महत्या कर ली है। दोनों काफी अच्छी दोस्त थीं। मंजुषा की मां ने इंडिया टुडे को बताया कि उनकी बेटी बिदिशा के साथ रहना चाहती थी। उन्होंने बताया, मेरी बेटी लगातार कहती रहती थी कि वह बिदिशा के साथ रहना चाहती थी। मैंने उसे डांटा तो वह बोली कि जल्द ही बिदिशा की तरह मीडिया का फोकस उनके घर पर होगा

बिदिशा के पास मिला था सूइसाइड नोट

मंजुषा नियोगी 27 मई को अपने घर पर फांसी से लटकती पाई गईं। उनकी मां ने दावा किया कि उनकी बेटी दोस्त बिदिशा डे मजूमदार की मौत के बाद जबरदस्त डिप्रेशन से जूझ रही थी। बीते दिनों बिदिशा का शव उनके पंखे से लटका हुआ मिला था। उनके पास से सूइसाइड नोट मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिदिशा ने सूइसाइड नोट में लिखा था कि वह कैंसर से पीड़ित और परेशान हैं। वहीं उनके दोस्तों का कहना था कि कैंसर की बात बिल्कुल झूठी है। दोस्तों ने दावा किया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में थी।

 

Scroll to Top