ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बंदरों ने रोक दी राजधानी और तेजस सहित कई ट्रेनें

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) फिरोजाबाद में टूंडला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बंदरों ने तेजस व राजधानी सहित कई ट्रेनों को रोक दिया। घटना उस समय हुई जब कई बंदर आपस में भिड़ गए। इनकी भिड़ंत में रेलवे स्टेशन पर ओएचई इंसुलेटर टूट गया। इससे पावर फेल हो गई। इसके चलते ट्रेनों को रोकना पड़ा। करीब आधा घंटे बाद टूटे इंसुलेटर को बदलकर ट्रेनों को रवाना किया गया।

घटना शनिवार सुबह 6:30 बजे करीब की है। टूंडला रेलवे स्टेशन पर बंदरों का एक झुंड आपस में भिड़ गया। बंदरों के बीच प्लेटफार्म से शुरू हुआ झगड़ा ओएचई खंभों तक पहुंचकर इस कदर हुआ कि ओएचई के खंभे पर लगा इंसुलेटर टूट गया। इसके चलते ओएचई का तार लटक गया तथा स्टेशन की पावर फेल हो गई। इसके चलते आने जाने वाली सभी ट्रेन अपने पिछले सिग्नलों पर खड़ी हो गईं। घटना की जानकारी से रेल प्रशासन में खलबली मच गई।

Scroll to Top