ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बच्ची के पेट से निकली बालों की दुकान , डॉक्टर भी रह गए हैरान!

राजस्थान के अजमेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जवाहर लाल नेहरू गर्वनमेंट हॉस्पिटल में 7 साल की बच्ची की सर्जरी की गई। मासूम बच्ची के पेट से डॉक्टरों ने करीब 2 किग्रा. बालों का गुच्छा निकाला। सर्जरी पीडियाट्रिक सर्जरी यूनिट में बुधवार को की गई और अब यह जानकारी सार्वजनिक की गई है। बच्ची अभी डॉक्टरों की निगरानी में है और पूरी तरह से स्वस्थ है।

ये है एक तरह की बीमारी

सर्जरी करने वाली पीडियाट्रिक सर्जन डॉक्टर गरिमा अरोरा ने बताया कि यह एक दुर्लभ बीमारी है। जिसे ‘ट्राइकोबेजोर’ कहा जाता है। यह बीमारी बहुत कम बच्चों में देखने को मिलती है, जहां बच्चा बाल खाने की आदत विकसित कर लेता है। बच्चा छुपकर बाल खाता रहता है और उसे पता ही नहीं चलता कि वह ऐसा कर रहा है।

बीते 4 साल से बाल खा रही थी बच्ची

यही हाल इस बच्ची का था। वह अभी 7 साल की है और करीब 4 साल तक लगातार उसने बाल खाए हैं। जिससे उसके पेट में बालों का बड़ा गुच्छा बन गया। डॉक्टरों ने बताया कि बालों का गुच्छा करीब 2 किग्रा. का था और उसमें दो फीट लंबी पतली चोटी भी शामिल थी। जिसे देखकर डाक्टरों और अस्पताल स्टाफ भी भौचक रह गया। बच्ची की बाल खाने की बीमारी से अनभिज्ञ परिवार ने जब उसके पेट से दो किग्रा. बाल देखा तो हैरान रह गए।

बीमार होने के बाद अस्पताल ले गए परिजन तब हुई जानकारी

उसने इतने बाल खाएं है कि कुछ दिन पहले वह बहुत ज्यादा बीमार हुई। अनजान परिवार के लोग उसे अस्पताल लाए। जांच के दौरान उसके पेट में बालों का गुच्छा पाया गया, जिसके बाद सर्जरी की गई। बच्ची की सर्जरी सफल रही और उसे दवाइयां दी जा रही हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि अब बच्ची बाल खाने की इस आदत से छुटकारा पा जाएगी और जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी।

Scroll to Top